July 17, 2026

*पीएम मोदी आज स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्ज्वलित करेंगे*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरा होने के अवसर पर बुधवार को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की अमर ज्योति से ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ प्रज्ज्वलित करेंगे।

*समझौते’और ‘संघर्ष’ की दिशा में बढ़ा किसान आंदोलन, आज का दिन अहम*

किसान आंदोलन भी टुकड़े- टुकड़े में अब ‘समझौते’और ‘संघर्ष’ की दिशा में बढ़ चला है। आंदोलन से जुड़े कई संगठन नए सिरे से बातचीत का मन बना रहे हैं, वहीं संयुक्त मोर्चा के नाम पर पंजाब की जत्थेबंदियों ने एकजुट आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया है।

*केरल: आज आएंगे स्थानीय निकाय चुनाव नतीजे*

केरल में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतों की गिनती होगी। गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य के 244 केंद्रों में वोटों की गिनती होगी।

*विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 16-17 दिसंबर को करेंगे ओमान का दो दिवसीय दौरा*

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बुधवार से ओमान का दो दिवसीय दौरा करेंगे । इस दौरान वह दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों खासकर वहां पर भारतीय समुदाय से संबंधित विषयों पर वरिष्ठ मंत्रियों से बातचीत करेंगे।

*नेपाल: आज से दर्शन के लिए खुलेगा पशुपतिनाथ मंदिर*

नेपाल का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर नौ महीने बाद लोगों के दर्शन के लिए बुधवार यानी आज से फिर से खुल रहा है। पशुपति एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट ने यह जानकारी दी है। ट्रस्ट ने बताया कि कोरोना काल में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की वजह से मंदिर को बंद कर दिया गया था।