*14/12/2020 फतेहपुर :- महिला उत्पीड़न का प्रकरण लेकर थाना गाज़ीपुर पहुँचा गुलाबीगैंग लोकतान्त्रिक ||*
*गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करसवां की निवासिनी रानी देवी नें गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष हेमलता पटेल से सहयोग की अपील करते हुए अपनी समस्या बताई कि ससुराल में उसके साथ उत्पीड़न किया जा रहा है | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ तत्काल पीड़ित महिला को लेकर समस्या के निराकरण हेतु गाजीपुर थाना पहुंची | थानाध्यक्ष से वार्ता कर प्रार्थनी की समस्या का अतिशीघ्र निराकरण किये जाने का अनुरोध किया..थानाध्यक्ष नें समस्या को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र अति शीघ्र निवारण किये जाने हेतु पूर्णतः आश्वस्त किया | इस दौरान रानी, रंजना, प्रिया, केशकली, विनीता, राधिका आदि महिलाएं मौजूद रहीं |*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-