सोनभद्र -यातयात नियमो की उड़ी धज्जियां, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ ने बगैर हेलमेट चलाई बाइकबाइक रैली में कई बाइक सवार आपस। मे टकराये आधा दर्जन कार्यकर्ताओ को आई हल्की चोटसोनभद्र :- नीति और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी के बाइक कमल सन्देश यात्रा में कही नजर नही आया। इस बाइक कमल सन्देश रैली के माध्यम से भाजपा चुनावी बिगुल बजने से पहले ही अपने कार्यकर्ताओ में जान फूंकने और चुनाव में मोर्चा संभालने के लिए तैयार कर रही है । यह सिर्फ कमल सन्देश रैली नही बल्कि इसे वार्मअप यात्रा कह सकते है । यह यात्रा सत्ताधारी दल के लिए महत्त्वपूर्ण इसलिए भी है की वह अन्य दलो को अपनी ताकत दिखाना चाहती है। इस यातायात माह में भारतीय जनता पार्टी के नेताओ जमकर यातायात नियमो का उल्लंघन किया। इस बाइक कमल सन्देश यात्रा में भाजपा के दो विधायको ने तो हेलमेट लगा कर बाइक चलाया तो वही जिलाध्यक्ष और ओबरा विधायक बगैर हेलमेट के ही बाइक चलाये।इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि बाइक कमल सन्देश रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ से यातायात नियमो का पालन करने को निर्देशित किया गया था लेकिन कुछ लोग हेलमेट लगाए है जिन कार्यकर्ता के पास हेलमेट नही है वह नही लगाए है आगे से यातायात के नियमो का पालन करेंगे। यातायात नियमो का पालन नही करने से कुछ बाइक आपस मे टकरा गए और उन्हें हल्की चोट भी आई।सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रावर्ट्सगंज लोकसभा (सुरक्षित) क्षेत्र 80 में बाइक कमल सन्देश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सोनभद्र नगर के हाइडिल मैदान से निकल कर नगर का भ्रमण करते हुए पुसौली से घूमकर हाइडिल मैदान में वापस आकर सभा मे तब्दील हुई। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी गंगा शरण दूबे , सांसद छोटेलाल खरवार , भाजपा के तीनों विधायक और जिलाध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता अपनी बाइक के साथ मौजूद रहे। इस बाइक कमल सन्देश रैली में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यातायात माह में यातायात नियमो का जमकर उल्लंघन किया। इस बाइक रैली में घोरावल विधायक अनिल मौर्य और सदर विधायक भूपेश चौबे ने हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे थे तो वही भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा , पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी , किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोविन्द यादव बगैर हेलमेट के ही बाइक चलाये। यह आलम तब है जब इस बाइक कमल सन्देश रैली को सफल बनाने और यातायात नियमो का पालन करने के लिए सदर विधायक ने 15 नवम्बर को सभी बूथ और मण्डल के पदाधिकारियों में हेलमेट का वितरण किया था फिर भी कमल सन्देश यात्रा में परिवहन नियमो की धज्जिया उड़ाते भाजपाई दिखे। इस रैली में कुछ बाइक आपस मे टकरा गयी जिसमे कुछ कार्यकर्ताओ को हल्की चोट आई।इस रैली में शामिल सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बाइक कमल सन्देश रैली में लगभग सभी लोगो ने हेलमेट लगाकर यातायात नियमो का पालन किया है लेकिन कुछ लोगो ने हेलमेट नही होने के कारण लगाकर नही लगाए है जो आगे से नियमो का पालन करेंगे।


More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol