आपकी नजर से ”
वाराणसी : काशी के राजा बाबा काशीविश्वनाथ के दर्शन का आने वाले बाबा के भक्तों को कार्तिक पूर्णिमा से सातों दिन -24 घन्टों प्रसाद वितरण की सुविधा
मिलेगी । इसके लिए श्रीकाशी विश्वनाथजी मंदिर प्रशासन अन्न क्षेत्र शुरू करने जा यहा है । इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे । इसे फिलहाल कालिकागली में चलाया जाएगा । इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से शेड लगाया जा रहा है । साथ ही पहले से खरीदे गए भवनों को दो दिन पहले ध्वस्त किया जा चुका है ।
आप पाठको को बतादे कि श्रीकाश्री विश्वनाथ मंदिर की ओर से अन्नक्षेत्र चलाने का प्रस्ताव दशकों पहले से चला आ रहा है । जम्मू कोठी की खरीद के बाद इस भूखंड में अन्नक्षेत्र के लिए भवन बनवाया जा रहा है लेकिन कार्यदायी संस्था की बेपरवाही के कारण इसका समय से तैयार होना संभव नहीं दिख रहा है । ऐसे में शरद पूर्णिमा पर बटुकों के लिए भोग-भडारा शुरुआत से उत्साहित मंदिर प्रशासन ने इसे कार्तिक पूर्णिमा से ही शुरू करने का निर्णय ले लिया है । तय किया गया है कि भवन बनने तक इसे अस्थायी तौर पर कालिका गली में चलाने का निर्णय ले लिया
गया है ।
मंदिर सीईओ विशाल सिहं ने MVD INDIA NEWS को जानकारी दिया कि कार्तिक पूर्णिमा पर दिन में दो सौ बटुकों को भोजन कराया जाएगा और रात में सीएम अन्नक्षेत्र का शुभारंभ करेंगे ।
सियाराम मिश्रा….

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza