June 5, 2026

पुजारी से चले नौकरी करने पडगये पुलिस के हाथ हो गए बर्बाद – JP सिंह

Spread the love

वाराणसी। काशीलाइव (kashilive.com)
पुलिस वाले ने ठगी भी की तो सीधे भगवान के पुजारी से। वाराणसी में एक ऐसा मामला सामने आया है। एक मंदिर के पुजारी को नौकरी दिलाने के नाम पर सिपाही ने ठग लिया।
कैन्ट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पुजारी से नौकरी के नाम पर सिपाही ने की ठगी, पैसे मांगने पर की गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी पुजारी की तहरीर पर कैन्ट पुलिस ने सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज शुरू की विवेचना।

जानकारी के अनुसार पांडेयपुर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी विनीत कुमार तिवारी मूल निवासी रीवा मध्यप्रदेश हाल-पता मंदिर परिसर स्थित आवास ने आरोप लगाया कि सिपाही अब्दुल वहीद खान वर्तमान तैनाती व पता अज्ञात ने  जिला जज आवास में स्थित मंदिर पुजारी की सरकारी नौकरी का झांसा देकर 13 नवंबर को 75 हजार रुपये ले लिया।
ज्वाईनिंग लेटर कुछ दिनों में देने व 25 हजार रुपए और लेने की बात कहकर चला गया। निर्धारित समय के बाद भी जब पुजारी को ज्वाईनिंग लेटर नही मिला तो उसने फोन किया।आरोप है कि फोन पर गाली गलौज करते हुए किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुजारी ने कैन्ट थाने में तहरीर दी उस आधार पर सिपाही के खिलाफ धारा 420, 406, 504, 506 जे तहत मुकदमा दर्ज किया गया।