June 6, 2026

आईटी और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में तीन लाख नौकरियां दी गईं – अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ – यूपी में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में तीन साल में 20 हजार करोड़ का निवेश।

  • – आईटी और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में तीन लाख नौकरियां दी गईं।

– यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग नीति 2020 में अगले पांच साल में 40 हजार करोड़ रुपये निवेश का है लक्ष्य।

– अगले चार साल में 4 लाख युवाओं को रोजगार देने का भी है लक्ष्य।

– यूपी स्टार्टअप नीति के तहत 100 इंक्यूबेटर्स और 3 स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किये जायेंगे।

उप मुख्यमंत्री
*डॉ0 दिनेश शर्मा और राज्यमंत्री,आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग *श्री अजीत सिंह पाल* आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक की पीसी शुरू

उ.प्र . इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग नीति -2020 में अगले 5 वर्षों में रु 40,000 करोड़ का निवेश और 4,00,000 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य

ई.एस.डी.एम. उद्योग के प्रोत्साहन हेतु राज्य में 3 सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स के रूप में विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर सृजित किया जाएगा

उत्पाद आधारित ली – आयन सेल हेतु सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स ( सी.ओ.ई. ) की स्थापना को राज्य सरकार ने दिया सैद्धांतिक अनुमोदन

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगभग रू 200 करोड़ के निवेश तथा लगभग 15,000 रोजगार की सम्भावनाओं से युक्त आईटी पार्क्स की हो रही स्थापना

उ.प्र . सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट – अप नीति -2017 के अन्तर्गत प्रदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में 18 इन्क्यूबेटर्स हुए कार्यरत ; वर्तमान में प्रदेश में 3300 से अधिक स्टार्ट अप इकाइयां हैं क्रियाशील