August 31, 2026

क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध ने नाविकों के साथ की बैठक – JP सिंह

Spread the love

वाराणसी – डीएम और एसएसपी के द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में आज जल पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने नाविकों के साथ बैठक की और जारी किये गए सुरक्षा मानकों के पालन हेतु सबको निर्देशित किया

सभी नाविक अपनी नावों पर क्षमता के अनुसार ही लोगो को बैठायेगें, किसी भी हाल में नाव ओवरलोड नही होनी चाहिए

नाव पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, रस्सा, टार्च, ट्यूब आदि होने चाहिए

किसी भी नाव सवार द्वारा सेल्फी आदि लेने का प्रयास करने का विरोध कर उनको रोकना चाहिए और सुरक्षित तरीके से नौका चलानी चाहिए