June 6, 2026

लगातार एक्शन में। CP लखनऊ DK ठाकुर – अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

CP लखनऊ DK ठाकुर लगातार एक्शन में।

पुलिस कमिशनरेट की कार्यप्रणाली को एक अच्छा रूप देने के लिए CP द्वारा स्वयं मौक़ामौयना कर उठाए जा रहे हैं रोज़ाना कठोर कदम।

CP लखनऊ DK ठाकुर द्वारा आज सर्किल आलमबाग पर किया गया अर्दली रुम।

सर्किल आलमबाग पर थाना आलमबाग व थाना मानकनगर में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी।समीक्षा के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर बल दिया गया।

📍लम्बित विवेचनाऐं ।
📍लम्बित आंशिक विवेचनाऐं।
📍लम्बित पुनर्विवेचनाऐं।
📍राजपत्रित अधिकारियों,थानों व अन्य शाखाओं में लम्बित विवेचनाओं।
📍थानों में मालों के निस्तारण ।
📍थाने पर प्राप्त एनबीड्ब्लू,कुर्की एवं वारण्ट वसूल जुर्माना की तामीला
📍थानो पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की जांच/निस्तारण

इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने ठण्ड के मौसम में चोरी,नकबजनी की घटनाओं की संभावित वृद्धि के दृष्टिगत गस्त बढाने तथा दो पहिया ,चार पहिया पीआरवी वाहनों का रुट नये तरीके से निर्धारित कर इन अपराधों की रोकथाम हेतु उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया।

एक शानदार पुलिस कार्यप्रणाली को स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं CP DK ठाकुर।जिसके लिए वह स्वयं अग्रसर हैं।