वाराणसी। एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने सिटी स्टेशन पर महाप्रबंधक से मुलाकात कर 10 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। मंडल अध्यक्ष एनबी सिंह ने कहा कि 55 साल आयु या 30 साल तक की सेवा के बाद रिटायरमेंट को रद किया जाना चाहिए। मंडल अस्पताल में फीजीशियन की तैनाती, ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन की व्यवस्था की मांग की। कर्मचारियों के लिए यात्रा भत्ता, शिक्षण शुल्क भत्ता, माइलेज, रात्रि व अन्य भत्ता लागू कराने, रिक्त पदों पर भर्ती, आवासों की हालत सुधरवाने, टीटीई को भी रनिंग स्टाफ की तरह रेस्ट रूम में भोजन व सुविधाएं आदि समेत अन्य मांगें उठाई। इस मौके पर राणा राकेश रंजन सिंह, प्रदीप सिंह, कन्हैया सिंह, चंद्रशेखर, लक्ष्मण यादव, अरविन्द यादव, कफील अहमद, पुष्पेन्द्र कुमार, आलोक सिंह मौजूद रहे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-