April 18, 2026

जान से मारने की मिल रही धमकी व्यक्ति पुलिस से लगाता रहा गुहार – नूर मोहम्मद खान

Spread the love

प्रयागराज थाना शाहगंज संबंधित एरिया मिनहाजपुर का रहने वाला शाद अहमद ने आरोप लगाया कुछ दिन पहले थाना शाहगंज में कुछ दबंगों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया था कि उसे लगातार धमकी दी जा रही थी और उसे मारा पीटा भी गया है जिसके बाद मुकदमा ना दर्ज होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होने के बाद आज दोपहर में 2:00 बजे के बाद तीन चार युवक शाद अहमद के घर मिन्हास पुर में पहुंचकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पहुंचे थे जिसको लेकर फिर पीड़ित परिवार ने थाना शाहगंज से कार्रवाई करने की गुहार लगाई!

साथ ही पीड़ित परिवार ने यह भी कहा है कि यदि समय रहते हुए दबंगों के ऊपर कार्रवाई हो जाती तो उनकी इतनी हिम्मत नहीं पड़ती कि दोबारा घर पर आकर जान से मारने की धमकी और मारपीट करने की जरूरत पड़ती साथ ही परिवार ने आशंका जताई है कि यदि अब भी पुलिस एफ आई आर नहीं दर्ज करती है तो कोई भी अप्रिय घटना उनके साथ घट सकती है मौके पर चौकी इंचार्ज ने चकिया में रहने वाले कुछ दबंगों के वहां दबिश भी डाल दि है