August 13, 2026

*CBSE ने 10वीं और 12वीं के पेपर पैटर्न में किया बदलाव* – JP सिंह

Spread the love

दिल्ली  – केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है. सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव किया है. अब 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 10 फीसदी सवाल केस स्टडी से पूछे जाएंगे. कई विषयों में सिलेबस कम किए जाने के बाद प्रश्नों की संख्या भी घटाई गई है. लाइव हिन्दुस्तान में छपी खबर में कुछ स्कूलों के शिक्षकों के हवाले से कहा गया है कि जो प्रश्न पत्र 80 अंक के होंगे. उसमें पास होने के लिए परीक्षार्थियों को 27 अंक लाना होगा, वहीं 70 अंकों के पेपर में पास होने के लिए 23 अंक और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में 10 अंक पाना होगा.

इंटरमीडिएट की परीक्षा में इतिहास में अब 31 की जगह 30 प्रश्न ही होंगे. इसके अलावा आब्जेक्टिव सवालों की संख्या 20 से घटाकर 15 कर दी गई है. इस परीक्षा में केस स्टडी के तीन प्रश्न पूछे जाएंगे, जो विषय से ही संबंधित होंगे. अब मैप छह नंबर की जगह पांच नंबर का ही होगा. इसी प्रकार मनोविज्ञान के पेपर में भी 32 की जगह 31 प्रश्न ही पूछे जाएंगे. साथ ही 10 फीसदी सवाल केस स्टडी से जुड़े होंगे.

इंटरमीडिएट की परीक्षा में जीवविज्ञान के पेपर में अब प्रश्नों की संख्या 27 से बढ़ाकर 33 कर दी गई है. इसी तरह अकाउंटेंसी के पेपर चार खंडों में होंगे पहले यह दो खंडों में होता था.