April 18, 2026

अब तक की देश भर की खबरे – अजय मिश्र

Spread the love

*लखनऊ -पशुपालन घोटाला*

इस वक्त की बड़ी खबर -*IPS अरविंद सेन के खिलाफ जारी हुआ NBW, HC से राहत नहीं मिलने पर लखनऊ कोर्ट का NBW, पशुपालन घोटाले में व्यापारी को धमकी का आरोप, आशीष राय के कहने पर व्यापारी को धमकी दी, DIG पीएसी आगरा अरविंद को किया गया था सस्पेंड, फिलहाल फरार चल रहे हैं आईपीएस अरविंद सेन।*

लखनऊ
दिनेश बने परीक्षा नियंत्रक यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

उप जिलाधिकारी देवरिया से स्थानांतरित कर बनाए गए परीक्षा नियंत्रक

वर्तमान परीक्षा नियंत्रक को तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश

(मुम्र्क्््््र्क्््््र््र्क्््र्र्क्््््र्क्््््र््र्क््््र्क्््््र्क्पत्र सूचना शाखा

(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री रामलाल राही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री रामलाल राही एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सांसद एवं विधायक के रूप में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दीं।

मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री रामलाल राही के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

कोलकाता

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान-बंगाल के लिए हम गौरवांवित होते रहे’बंगाल में बीजेपी का कमल खिलेगा’बंगाल में राजनीतिक हिंसा बढ़ी है’बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी हमारा कार्यकर्ता हर घर तक जाएगा’.

CM योगी का ब्यान—वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल में प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में जो असाधारण कार्य हुए वह तकनीकी से ही सम्भव थे। आप भी तकनीक से जुड़ें। इसका बेहतर उपयोग करें।जनवरी तक कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी, तब तक कोविड प्रोटोकॉल के मानकों का पहले जैसे ही अनुपालन करें। चुनौतियों को अवसर और असफलता को सफलता में बदलने वाला ही जीवन में सफल होता है, आप भी हर चुनौती में अवसर व असफलता में सफलता तलाशें। सफलता आपके कदम चूमेगी-CM

लखनऊ -2 शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वांछित अपराधी सर्वेश, संदीप को अरेस्ट किया, मलिहाबाद में लूट के बाद से थे दोनों वांछित, काकोरी थाना पुलिस ने किया दोनों को अरेस्ट।

नई दिल्ली – नड्डा जी की सुरक्षा में चूक के मामले में केंद्र ने प. बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्यपाल से माँगी रिपोर्ट।

लखनऊ
यूपी बीजेपी प्रभारी राधा मोहन सिंह कल विभिन्न कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

दोपहर 1 बजे अलीगढ़ में पार्टी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

शाम 7 बजे मथुरा पहुंचेंगे बीजेपी प्रभारी राधा मोहन सिंह

लखनऊ

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के माल रोड पर माधवपुर गांव की 4 साल की बच्ची का कार से हुआ भीषण एक्सीडेंट,बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया,मलिहाबाद थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ – मेरठ में निर्दयी मां ने 3 बेटियों की गर्दन रेती,बेटियों की गर्दन रेतकर खुद की भी गर्दन काटी,2 साल की मासूम की मौत, 2 की हालत गंभीर ,धारदार हथियार से मां ने बेटियों की गर्दन रेती ,आरोपी मां की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती.

लखनऊ – स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का बयान-

कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी पूरी- जय प्रताप

लॉजिस्टिक चेन बनाई जा चुकी है- जय प्रताप

35 हजार नोडल सेंटर में वैक्सीन रखेंगे-जय प्रताप

2 से 8 डिग्री तापमान के कोल्डचेन तैयार कर रहे’.

गोरखपुर – राष्ट्रीय वेबिनार और संगोष्ठी का शुभारंभ, सीएम योगी ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया,गोरखपुर विवि में सीएम योगी का संबोधन,पिछले 6 सालों में लोगों की सोच बदली- सीएम,दुनिया भारत की तरफ देख रही है, पूर्वांचल के सतत विकास पर चर्चा,पूर्वांचल में विकास की संभावनाएं सीएम,यूपी के विकास को लेकर काफी चर्चा हो रही- CM

 

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान भाईयों और बहनों से आग्रह करना चाहता हूं कि मुद्दों पर चर्चा के लिए जो लिखित प्रस्ताव भेजा गया है उस पर विचार करें। आप जब भी चर्चा करना चाहते हैं भारत सरकार हर समय बातचीत के लिए तैयार रहेगी।

STF के द्वारा दि0-09.12.2020 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद झाँसी के मु0अ0सं0 137/2018 में वांछित एवं रू0 25,000/- का ईनामी अपराधी मनोज कुमार पुत्र नरायन दास गंगवार को थाना चिनहट क्षेत्र, जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

बीजेपी अध्यक्ष जोपी नड्डा का बंगाल दौरे का दूसरा दिन,TMC समर्थकों ने जेपी नड्डा का काफिला रोका,TMC समर्थकों ने सड़क पर जाम लगाया,
ममता सरकार को बने रहने का अधिकार नहीं,ममता सरकार में कानून व्यवस्था नहीं- विजयवर्गीय

लखनऊ-CP DK ठाकुर लखनऊ के थानों में लम्बित विवेचनाओं के सम्बंध में कर सकते हैं बड़ी कार्यवाही, सीपी की प्राथमिकता में शामिल है दर्ज मामलों की त्वरित विवेचना।