July 17, 2026

वाराणसी में धक्का मारकर साठ हजार ले भागे* J P सिंह

Spread the love

*धक्का मारकर साठ हजार ले भागे*

भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में सोमवार की रात्रि चौक से दुकान बंद कर अपनी पत्नी संग स्कूटी से महमूरगंज स्थित अपने घर जा रहे व्यवसायी को पीछे से मोटर साइकिल सवार युवकों ने धक्का मार कर झोले में रक्खा साठ हजार ले भागे।

जानकारी के अनुसार किशन केसरी की नीची बाग में कटे फटे नोट बदलने की दुकान है।वह रात्रि में जब दुकान बंद कर अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी से जब महमूरगंज पहुचे तो पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने धक्का मार झोला छीनकर भाग निकले जिसकी लिखित सूचना मुक्त भोगी ने आज महमूरगंज पुलिस दी वह मौके पर पहुंचकर सीसी टीवी फुटेज खंगाला.