June 25, 2026

स्‍टेशन के मुख्‍य आरक्षण केंद्र पर आरपीएफ के सिपाही ने कैंटछात्र को पीटा।

Spread the love

स्‍टेशन के मुख्‍य आरक्षण केंद्र पर आरपीएफ के सिपाही ने कैंटछात्र को पीटा।

वाराणसी । कैंट स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र में सोमवार को सुबह टिकट लेने पहुचे छात्र की आरपीएफ के मनबढ़ सिपाही ने पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही नाराज आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने सिपाही को जमकर डांट पिलाई। मौखिक माफीनामा के बाद मामला रफादफा हुआ।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बीकाम प्रथम श्रेणी के छात्र उज्वल गुप्ता ने बताया कि वह सुबह चेन्नई का टिकट लेने के लिए आरक्षण केंद्र पहुचा था। वहां तैनात जनार्दन यादव नामक सिपाही ने सिर्फ फार्म भरने के लिए मांगे गए पेन पर उसके साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर सिपाही ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही आधा दर्जन छात्र मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा से मिलकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सिपाही को फौरन तलब करते हुए फटकार लगाई। लिखित माफीनामा के बाद मामला रफादफा किया गया।