August 27, 2026

ब्रिटेन में शुरू हुआ कोरोना का टीकाकरण..* J. P. सिंह

Spread the love

*ब्रिटेन में शुरू हुआ कोरोना का टीकाकरण..*

कोरोना वैक्सीन को लेकर ब्रिटेन से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। वहां मंगलवार यानी आज से टीकाकरण शुरू हो गया है और इस क्रम में एक 90 वर्षीय महिला को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। महिला उत्तरी आयरलैंड की रहने वाली है, जिसका नाम मारग्रेट कीनान है। मारग्रेट कीनान को फाइजर/बायो-एन-टेक की वैक्सीन दी गई है। इसी के साथ वह दुनिया की पहली ऐसी शख्स बन गई हैं, जिन्हें ये वैक्सीन दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य ब्रिटेन के कोवेंट्री में स्थित यूनिवर्सिटी अस्पताल में उन्हें यह टीका दिया गया।