लखनऊ – भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, राजधानी लखनऊ के 65 रास्तों पर होगा प्रदर्शन, सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा प्रदर्शन, भाकियू किसानों के समर्थन पर करेगी प्रदर्शन, शाहीदपथ समेत 65 रास्तों को किसान बंद रखेंगे।
लखनऊ-भारत बन्द को लेकर पुलिस की कार्रवाई शुरू, किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुलिस हिरासत में, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को हिरासत में लिया, लखनऊ में उनके कार्यालय से हिरासत में लिया, नए कृषि कानून को लेकर आज भारत बंद का ऐलान.
लखनऊ-किसान कानून के विरोध में भारत बंद, भारत बंद को लेकर यूपी में खास सतर्कता, जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए, लखनऊ के तमाम इलाकों में किया बैरिकेड, हजरतगंज,विधानसभा मार्ग पूरी तरह सील.
लखनऊ – किसान यूनियन का देवा रोड पर आंदोलन, देवा रोड की एक लेन किसान यूनियन ने जाम की, 3 बजे तक के लिए एक लेन जाम किया गया, लखनऊ 65 जगह जाम के लिए चिन्हित किए गए.
लखनऊ—
मल्हौर स्टेशन पर ट्रेन रोके जाने की खबर पर पुलिस कमिश्नर का बयान कोई ट्रेन नहीं रोकी गई खड़े इंजन के आगे सपा कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर सिर्फ फोटो खिंचवाईसिर्फ इंजन के आगे खड़े होकर, लेट कर सपा कार्यकर्ता ने फोटो खिंचाई सामान्य रूप से रुकी थी ट्रेन।
संतकबीर नगर – भारत बंद को लेकर सपा नेता के घर छापा, दिग्गज नेता जयराम पांडेय के घर पर छापा, जयराम पांडेय के घर को पुलिस ने किया सील, खलीलाबाद पुलिस ने घर में की छापेमारी.
सपा नेता जयराम पांडेय गिरफ्तार, पुलिस ने जयराम पांडेय को किया गिरफ्तार, बंद की घोषणा के बाद पुलिस ने की गिरफ्तार, मेहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने जयराम पांडेय घर से किया अरेस्ट.
आगरा -चंबल सेंचुरी में देशी-विदेशी पक्षियों का बसेरा, 517 प्रवासी तथा 914 अप्रवासी पक्षी मिले, बाह क्षेत्र की चंबल सेंचुरी में पक्षियों का बसेरा.
दिल्ली
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की
📍हरियाणा जाने के लिए कई रास्ते खोले गए
📍दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच 8 खुला
📍बिजवासन-बजघेरा, पालम विहार बॉर्डर खुला
📍टिकरी, झरोदा की सीमाओं, धंसा में यातायात बंद
📍बादुसराई बॉर्डर सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खुला
📍झटिकरा बॉर्डर सिर्फ दोपहिया वाहन जा सकते
अमेठी – भारत बंद को लेकर अमेठी प्रशासन मुस्तैद।
जबरन दुकानें बंद कराने पर होगी कार्रवाई।
भारत बंद के दौरान ट्रैफिक रोकने पर कार्रवाई।
पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेट को बाज़ारो में किया गया तैनात।
DM और एसपी का अराजक तत्त्वों पर कार्यवाई के सख्त निर्देश।
मेरठ
मेरठ कमिश्नर अनीता मेश्राम को कोरोना, कोरोना संक्रमित आयुक्त छुट्टी पर गई, IAS रितु माहेश्वरी को आयुक्त का चार्ज, नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन की एमडी हैं रितु
कानपुर
भारत बन्द के आह्वाहन पर सपा विधायक अमिताभ बाजपाई को किया गया नजरबन्द।,सपा विधायक के घर पर भारी पुलिश बल तैनात।
ग़ाज़ियाबाद
बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी, हाइवे पर बैठे किसानों ने लगाया जाम.
फ़तेहपुर – भारतीय किसान श्रमिक यूनियन उतरा सड़कों पर, जानकीपुरम से पैदल मार्च कर सीतापुर रोड पहुंचेंगे, सीतापुर रोड पर विरोध कर करेंगे जाम, भारत बंद के समर्थन में उतरे दर्जनों संगठन, कृषि कानून के विरोध में देश भर में उबाल.
फ़िरोज़ाबाद – पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को किया मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से दो तमंचे व कारतूस किए बरामद, शोशल मीडिया में हथियारों के साथ डालते थे फोटो, शिकोहाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से मुठभेड़ में किया है गिरफ्तार
कौशाम्बी – सपा कार्यकर्त्ताओ को कल प्रदर्शन करना मंहगा पड़ा, जिले के 150 कार्यकर्ताओं को रात में भेजा गया जेल, मंझनपुर मुख्यालय नहीं दिख रहा बंद का असर.
सहारनपुर – किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, RLD नेता हाजी सलीम कुरैशी भी नजरबंद, हाजी सलीम कुरैशी के घर पर पुलिस तैनात, किसी भी कार्यकर्ता से मिलने की नहीं इजाजत.
हरदोई – कांग्रेस कार्यालय को पुलिस ने बनाया छावनी, PAC, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में की घेराबंदी, कांग्रेसियों को कार्यालय में ही किया नजरबंद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष सिंह भी नजरबंद.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ट्वीट, ‘BJP थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही’
दिल्ली:-किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
अलीगढ़ – पूर्व सांसद-सपा नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने दिया धरना, चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे पूर्व सांसद, पुलिस ने समर्थकों सहित पूर्व सांसद को लिया हिरासत में, बन्नादेवी इलाके के जेल रोड पर बंद का किया समर्थन .
बहराइच – भारत बंद को समाजवादी पार्टी का समर्थन,MLA यासर शाह को पुलिस किया हाउस अरेस्ट,बड़ी संख्या में बाजार की तरफ निकले सपाई,सपाइयों का पीछा करती दिखी कोतवाली पुलिस,पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर निकल गए सपाई,पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं ने हुई नोकझोंक ,सरकार के खिलाफ सपाइयों ने की नारेबाजी
ग़ाज़ियाबाद
गाज़ियाबाद- दिल्ली यूपी बॉर्डर NH-9 को किसानों ने पूरी तरह से किया जाम।
मेरठ -किसान आंदोलन को लेकर भारत बंद, किसानों ने नेशनल हाइवे 58 को किया जाम, ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर किया जाम, भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
सोनभद्र – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, जुलूस निकालकर कराया बाजार बंद, कार्यकर्ताओं ने SDM को ज्ञापन सौंपा, किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन, शाहगंज में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस.
लखीमपुर – भारत बंद को लेकर सपा का समर्थन, सपा दफ्तर पर भारी पुलिस बल तैनात, MLC शशांक यादव ऑफिस में नजरबंद, जिलाध्यक्ष कय्यूम को भी नजरबंद किया, सपा नेताओं के घर के बाहर पुलिस बैठी.
कन्नौज – जिले में भारत बंद का मिला जुला असर, जबरन बंदी करने वालों पर होगी कार्रवाई, किसान यूनियन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन.
गोरखपुर – भारत बंद को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कैंट क्षेत्र के कचहरी चौराहे पर किया प्रदर्शन, सड़क पर बैठ पर रोड जाम करने की कोशिश की, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में.
ग्रेटर नोएडा – भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, हाइवे पर भी पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, कुछ नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, किसानों के चक्काजाम को लेकर पुलिस अलर्ट.
प्रयागराज़ – बंद के समर्थन में सपा ने किया प्रदर्शन, भैंस पर सरकार लिखकर की नारेबाजी, पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया, नवीन मंडी के गेट पर किया प्रदर्शन.
सहारनपुर – भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार हाउस अरेस्ट, घर को पुलिस ने छावनी में तब्दील किया, योगेश कुमार को बाहर जाने की इजाजत नहीं.
चंदौली – पूर्व सपा सांसद रामकिशुन घर पर नजरबंद, रामकिशुन को हाउस अरेस्ट किया, जानकारी होते ही घर पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी, पूर्व सांसद ने पुलिस को दी चुनौती, किसानों के बीच जरुर जाएंगे- राम किशुन, डीडीयू तहसील के बौरी गांव में पुलिस तैनात.
बलिया – भारत बंद को लेकर सड़कों पर उतरी सपा, सुबह 7 बजे से भारी संख्या कर रहे प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध, हाथ जोड़ कर दुकानों को कराया बंद, घंटो प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता गिरफ्तार.
अमरोहा – भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, नेशनल हाईवे पर किसानों का होगा चक्का जाम, जिले में हाइवे 11 से 3 बजे तक रहेगा जाम.
संभल – किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले में चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस फोर्स, जबरन बाजार बंद कराने वालों पर कड़ी नजर, जिले में सुबह से दुकानें खोले बैठे हैं व्यापारी, सपा-बसपा-कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन, प्रमुख नेताओं को पुलिस ने कर रखा नजरबंद.
आगरा – भारत बंद को लेकर किसान नेता गिरफ्तार, इरादतनगर कस्बे से किसान नेता गिरफ्तार, पुलिस के साथ नोकझोंक के बाद गिरफ्तार, भारत सिंह 4 समर्थकों के साथ गिरफ्तार, जाम लगाने के प्रयास में हुई गिरफ्तारी, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी..
हरदोई – कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी गिरफ्तार, कृषि कानून के विरोध में निकाल रहे थे रैली, कई किसान नेताओं को भी किया गिरफ्तार, संडीला से इमालिहाबाग तक निकाली रैली.
रायबरेली – पूर्व राज्य मंत्री मनोज पांडेय घर में नजरबंद, सपा से ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय नजरबंद, मनोज पांडेय के घर के बाहर पुलिस बल तैनात, शहर के पीएसी के पास है मनोज पांडेय का आवास.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-