June 16, 2026

अब तक कि खबरें देशभर की -अजय मिश्रा

Spread the love

मुंबई

मराठी पत्रकार परिषद ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा, कोरोना वैक्सीन देते समय पत्रकारों को प्राथमिकता देने को कहा,राज्य में 43 पत्रकारों की कोरोना से हो चुकी है मौत,महाराष्ट्र में 400 से ज्यादा पत्रकार कोरोना की चपेट में

लखनऊ

भारत बंद को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, जबरन दुकान बंद कराने पर कार्रवाई होगी, पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा, पुलिस अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश.

बाराबंकी

बाराबंकी में अरविंद सिंह गोप को रोका गया, लोकतंत्र की हत्या कर रही बीजेपी- गोप, अखिलेश यादव को रोकना गलत है – गोप, सपा नेताओं को नजरबंद किया जा रहा- गोप, किसानों के साथ खड़ी रहेगी समाजवादी पार्टी-गोप.

लखनऊ।

*Lko- अखिलेश यादव बैरिकेडिंग तोड़कर बंदरिया बाग चौराहे पर धरने पर बैठे,पुलिस और सपा,कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक,धक्का मुक्की !!*

लखनऊ।

अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन (25 दिसंबर) अब ‘अटल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपई मेमोरियल फाउंडेशन का हुआ गठन।
मंत्री बृजेश पाठक ने घोषित की कार्यकारिणी।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश शासन में सचिव पद पर होने का रौब दिखाकर जनपदीय सरकारी अधिकारियों से,अनुचित लाभ उठाने वाले शातिर अपराधी विजय कुमार को यूपी एसटीएफ ने,लखीमपुर किया गिरफ्तार।

अपराधी के पास से एक मोबाइल हुआ बरामद।

बरामद मोबाइल के जरिए ही करता था ठगी का कार्य।

 

लखनऊ।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति में 57,54,148.00 रुपये का गबन करने वाला विद्यालय का संचालक युवराज सिंह गिरफ्तार,

वर्ष 2006 में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान 69 आरोपी आये प्रकाश में,

69 आरोपियों में 58 अभियुक्त हैं सरकारी अधिकारी व कर्मचारी,

शाषन के आदेश पर मामले की विवेचना कर रही आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की कानपुर सेक्टर टीम ने मुख्य आरोपी युवराज सिंह को हाथरस जनपद से किया गया गिरफ्तार,

वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी।

लखनऊ—

8 दिसंबर को भारत बंद को लेकर समीक्षा

CM योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की

कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

जिलों केDM,SSP,SP के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग.

लखनऊ—

समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा मामला

पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर कार्रवाई

अखिलेश यादव पर महामारी एक्ट में कार्रवाई

सपा के 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कानून व्यवस्था बिगाड़ने के चलते मुकदमा.

लखनऊ,-
आज कुल 263 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया।

जनपद लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 9517 लोगो के सैम्पल लिये गये है।

आज इंदिरा नगर 24, अलीगंज 13, आलमबाग 14 गोमती नगर 20,रायबरेली रोड 15 , चौक 16, आशियाना 11 , महानगर 13, विकासनगर 14,तालकटोरा 10 ,हजरतगंज 10, जानकीपुरम 10 स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।

 

ब्रेकिंग लखनऊ—–

CP DK ठाकुर के निर्देशन में शातिर अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के क्रम में थाना हुस्सैनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

सलीम,सोहराब,रुस्तम गैंग का ख़ास गुर्गा दबोचा गया।

लगभग 20 लाख की क़ीमत की मार्फ़िन के साथ दबोचा गया शातिर अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर नीतेश जयसवाल।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह बिष्ट एवं हुस्सैनगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।

CP DK ठाकुर के चार्ज सम्भालते ही कमिशनरेट पुलिस को लगातार मिल रही शातिर एवं संगीन अपराधियों की धरपकड़ में बड़ी सफलताएँ।

हरियाणा

भारत बंद को लेकर पुलिस की एडवाइजरी, दिल्ली-अम्बाला,दिल्ली-हिसार रुट पर असर, दिल्ली-पलवल और दिल्ली-रेवाड़ी हाइवे पर असर, बंद के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ेगा.

लखनऊ

यूपी सरकार ने स्टार्टअप नीति 2020 के तहत 7 नए इनक्यूबेटर को दी मंजूरी

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा में पहला स्टार्टअप इनक्यूबेटर किया जाएगा स्थापित

स्टार्टअप इकोसिस्टम नई यूपी स्टार्टअप नीति द्वारा प्रस्तावित है

अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

मान्यता प्राप्त इनक्यूबेटर के नाम इस प्रकार हैं

1 – अटल इनोवेशन आर्किटेक्ट बनारस हिंदू उपन्यास

2 – राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा

3 – NASSCOM 10000 स्टार्टअप वेयर हाउस नोएडा

4 – जयपुरिया इन स्टेट फॉमेंट लखनऊ

5 – महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय लखनऊ

6 – GLA यूनिवर्सिटी मथुरा

7 – कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद