*नहीं रहे MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी, 98 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन।*
नई दिल्ली: महाशय दी हट्टी (MDH) के मालिक और मसाला किंग के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है. 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ दी. मिली जानकारी के मुतबिक, सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर धर्मपाल गुलाटी (Mahashay Dharampal Gulati) का निधन हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक, उनको कोरोना हुआ था, जिससे ठीक होने के बाद उनको हार्ट अटैक आया।
धर्मपाल गुलाटी का जन्म 1923 में पाकिस्तान में हुआ था. MDH को इस मुकाम तक लाने में धर्मपाल गुलाटी ने काफी मेहनत की थी. सिर्फ पांचवी क्लास तक पढ़े धर्मपाल गुलाटी ने जीवन में हर ऊंचे मुकाम को छुआ. यूरोमॉनिटर ने बताया था कि धर्मपाल गुलाटी एफएमसीजी सेक्टर के सबसे ज्यादा कमाई वाले सीईओ थे।





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-