July 17, 2026

फतेहपुर – रोड हादसे में अधेड़ युवक की मौत- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज़

 

रोड हादसे में अधेड़ युवक की मौत

फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के खखरेरू कस्बे के कनपुरवा रोड पर तेज रफ्तार से ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने युवक के ऊपर चढ़कर निकल गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जानकारी के अनुसार राममिलन पुत्र रज्जन निवासी गुरगौला थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर उम्र 35 वर्ष खखरेरू बाजार गया था जिसे रास्ते में ट्रक ने मौत के घाट उतार दिया जब इसकी सूचना परिवार वालों को लगी तो खखरेरू कस्बे के कनपुरवा रोड पर पहुंच कर मृतक के शव को रोड पर रख कर रोड जाम कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को हटवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया राममिलन की मृत्यु हो जाने के कारण परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है