June 10, 2026

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के कुशल नेतृत्व में मैनपुरी पुलिस द्वारा शिवम चौहान की कार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फ़ायरिंग और गनर हरवेन्द्र के गंभीर घायल होने की घटना के संबंध में खुलासा- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद मैनपुरी…*

 

 

*पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के कुशल नेतृत्व में मैनपुरी पुलिस द्वारा शिवम चौहान की कार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फ़ायरिंग और गनर हरवेन्द्र के गंभीर घायल होने की घटना के संबंध में खुलासा*

-एसपी मैनपुरी व उनकी टीम ने दिन रात कड़ी मेहनत करके किया सनसनीख़ेज़ व ब्लाइण्ड केस का सटीक खुलासा

 

-गुड्डू चौहान और आशू गौर गैंग द्वारा दिया गया घटना को अंजाम

-कार पर फ़ायरिंग करने में गुड्डू और आशू के अलावा उसके चार अन्य साथी भोला राठौर, सर्वजीत यादव, सुदेश लोधी, पीयूष @ चिकना @ बाबा भी थे शामिल।

 

-इस पूरी घटना में कुल 9 ज्ञात व 4-5 अज्ञात यानि कुल 13-14 लोग हैं शामिल

-कुख्यात अपराधी भोला राठौर हुआ है पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

-गुड्डू पर घोषित हुआ है 50,000 का ईनाम, आशू गौर है एक लाख का इनामिया अपराधी

-शिवम चौहान और गुड्डू चौहान में चल रही है पुरानी रंजिश

-गुड्डू के घायल साथी भोला राठौर ने स्वीकारा कि घटना के दिन हुई थी रेकी में बड़ी चूक। शिवम चौहान उस दिन अपनी गाड़ी में मौजूद नहीं मिले।

-शिवम चौहान समझ कर सादे वर्दी में बैठे गनर हरवेन्द्र को मारी गई थीं गोलियाँ

 

-सटीक खुलासा करने और भोला राठौर को गिरफ़्तार करने वाली टीम को एसपी मैनपुरी अजय कुमार ने दिया 25,000 का ईनाम