June 23, 2026

बुलंदशहर के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-65, बुलंदशहर से नव-निर्वाचित विधान सभा सदस्य, श्रीमती ऊषा सिरोही को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित ने आज दिनांक 27 नवम्बर, 2020 को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनपद-बुलंदशहर के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-65, बुलंदशहर से नव-निर्वाचित विधान सभा सदस्य, श्रीमती ऊषा सिरोही को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

मा0 सदस्य ने विधान सभा अध्यक्ष, श्री दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ‘ एवं ‘संसदीय दीपिका’ के नवम्बर माह के अंक की प्रति भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने मा0 सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल सदस्या के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हों तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्य के पुत्र श्री दिग्विजय सिरोही, उनकी पुत्रवधू श्रीमती ज्योति सिरोही एवं श्री दीपक राजपूत, श्री शिवभूषण सिहं, श्री सोमेस जी, श्री लक्ष्मीराज सिंह, श्री हरवीर सिंह, संजीव राना के साथ अन्य पारिवारिक सदस्य व उ0प्र0 विधान सभा के प्रमुख सचिव, श्री प्रदीप कुमार दुबे तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।