*गुजरात के राजकोट जिले में गुरुवार रात एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में छह लोगों की झुलस कर मौत हो गई.*
राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में आग लगी थी, कोविड अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य मरीज की मौत हुई है.
जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे. आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलों को भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है.
कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से झुलस गए हैं. उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है.
फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है. बाद में आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा
अभी तक की जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत आईसीयू से हुई थी.





More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
अनियंत्रित टेंपो ने कार को मारी टक्कर-