एमवीड संवाददाता वाराणसी :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ( एसपीजी ) ने सुरक्षा बलों के साथ सुरक्षा तैयारियों का मुख्य पूर्वाभ्यास किया । बाबतपुर से सभास्थल तक रोड शो और एयरपोर्ट से रामनगर तक वायु मार्ग का हेलीकॉप्टर से पूर्वाभ्यास किया गया । इसके साथ ही एसपीजी ने कर्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा कस दिया जबकि पुलिस और खुफिया शाखाओं ने शहर में निगरानी बढ़ाते हुए होटलों , ढाबों , धर्मशालाओं की भी चेकिंग की गई । एटीएस , एसटीएफ , क्राइम ब्रांच के साथ ही बम डिस्पोजल स्कवायड को भी मुस्तैद कर दिया गया है ।एडीजी ( सिक्योरिटी ) विजय कुमार के निर्देशन में आईजी एसपीजी तथा वाराणसी के एडीजी , आईजी , एसएसपी , कमिश्नर , जिलाधिकारी आ रहे प्रधानमंत्री के वाजिदपुर में सभास्थल तथा रामनगर में बंदरगाह के साथ ही 10 किलोमीटर तक संभावित रोड शो के दौरानफूलप्रूफ सुरक्षा इंतजार में जुटे रहे । रविवार को तैयारियों के ग्रांड रिहर्सल के तहत सुबह करीब 11 बजे सेना के हेलीकॉप्टर ने बाबतपुर एयरपोर्ट से रामनगर में बंदरगाह के निकट हेलीपैड के लिए उड़ान भरी । इसके अलावा दोपहर बाद प्रधानमंत्री के वाहनों की फ्लीट बाबतपुर एयरपोर्ट के एप्रन पर पहुंची । वहां से एसपीजी की निगरानी में फ्लीट 10 किलोमीटर दूर वाजिदपुर स्थिति सभास्थल तक पहुंची । फ्लीट में करीब तीन दर्जन वाहन थे । सभास्थल पर वाहन से पीएम के उतरकर मंच तक पहुंचने के दौरान सुरक्षा इंतजाम का भी पूर्वाभ्यास किया गया । पूर्वाभ्यास के दौरान बाबतपुर से सभास्थल तक सड़क के दोनों ओर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी । वीवीआईपी के लिए तैयार अलग-अलग सेफ जोन का भी निरिक्षण किया गया । रविवार को 32 जिलों से आए पुलिस अधिकारियों की पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई ।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max