June 23, 2026

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 4 वर्ष के दौरान बाघों की संख्या दोगुनी से अधिक- अजय मिश्रा

Spread the love

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 4 वर्ष के दौरान बाघों की संख्या दोगुनी से अधिक होने पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को बधाई दी है। अपने ट्वीट संदेश में श्री जावेडकर ने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वर्ष 2014 की गणना में 25 बाघ थे जबकि 2018 की गणना में बाघों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व को बाघों की संख्या दोगुनी से अधिक होने पर टीएक्स 2 अवार्ड मिला है।