*प्रेस विज्ञप्ति*
*मुख्यमंत्री ने अनवर गंज, कानपुर में एक भवन गिरने से उसमे लोगों के दबे होने की घटना का संज्ञान लिया*
*अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य संचालित कराएं : मुख्यमंत्री*
*घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश*
लखनऊ: 23 नवंबर ,2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानपुर नगर के अनवर गंज क्षेत्र में एक भवन गिरने से उसमे लोगों के दबे होने की घटना का संज्ञान लिया।उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा है कि इस हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-