बिहार में जूलरी कारोबारी का बेटा किडनैप—
बेगूसराय जिले के गढ़हारा कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पता चला कि एक कार में सवार लोगों ने इलाके के बड़े जूलरी कारोबारी के बेटे को किडनैप कर लिया है। रविवार को कारोबारी का 14 साल का बेटा अपने दोस्त के साथ नजदीकी ग्राउंड में क्रिकेट खेलने जा रहा था। इसी दौरान कार सवार चार अपराधियों ने उनका रास्ता लोक लिया और हथियार के दम पर दोनों को अपनी कार में घसीट लिया। थोड़ी दूर जाने के बाद जब अपराधियों ने कारोबारी के बेटेे के साथ अगवा किए उसके दोस्त को सड़क पर छोड़ दिया।
अपहरकर्ताओं के चंगुल से छुटा बच्चा कारोबारी के घर पहुंचा और उसने सारी बात बताई। कारोबारी का 14 वर्षीय बेटा अभी तक अपरहणकर्ताओं के चंगुल में ही है। इसी बीच अपराधियों ने जूलरी कारोबारी को फोन करके बच्चे को छोड़ने के एवज में भारी भरकम फिरौती की मांग की है। कारोबारी के मुताबिक अपराधियों ने फोन कर उनके एक करोड़ रुपये बतौर फिरौती मांगे हैं।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-