सिलेंडर में लगी आग,बड़ी दुर्घटना होते होते बची…
चांदमारी । दिवाली की हर्षोल्लास के मौके पर घर में जुटे परिवार के सभी सदस्यों की सांस उस समय अटक गई जब सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गयी । वह तो भला हो कि गांव के दो नवयुवक आशु सिंह और चंदन सिंह नें दिलेरी दिखाते हुए तुरन्त सिलेंडर को उठाकर पानी भरे पोखरी में फेंक दिया जिससे विस्फोट होने एवं आग लगने से पूरा घर बच गया । बड़ागांव थाना अंतर्गत रैसीपट्टी मधईपुर निवासी बिभूति नारायण पांडेय उर्फ बच्चा पांडेय के घर मे दिवाली की धूम मची थी परिवार के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे ऐसे समय में यदि यह सिलेंडर फट जाती तो कोई बड़ी दुर्घटना से कई जानें जा सकती थी परन्तु दो नौजवानों की बहादुरी से यह घटना होने से बच गयी । पूरे गांव में दोनों लड़कों की जमकर तारीफ हो रही है ।






More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-