मुख्यमंत्री जी ने स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स को शीघ्र क्रियाशील करने के निर्देश दिये
आगामी 26 जनवरी 2021 की परेड में इस नये बल की टुकड़ी के भी भाग लेने का लक्ष्य
बल के लिए आवश्यक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती के निर्देश
विशेष बल के संचालन हेतु नियमावली एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश
लखनऊः 05 नवम्बर, 2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के गठन हेतु की जाने वाली सभी औपचारिकताओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर इसको मूर्तरूप दिये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में शासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि आगामी 26 जनवरी 2021 की परेड में इस नये बल की टुकड़ी भी भाग ले सके।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आज लोक भवन स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न एक उच्चस्तरीय बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में इस दिशा में अब तक हुई कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा भी की गयी। उल्लेखनीय है कि राज्य के महत्वपूर्ण स्थानों आदि की सुरक्षा व्यवस्था प्रोफेशनल तरीके से सुनिश्चित किये जाने हेतु पृथक से इस सुरक्षा बल के गठन का निर्णय लिया गया था। प्रथम चरण में इस विशेष सुरक्षा बल की 5 वाहनियां गठित की जानी है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-