मुख्यमंत्री जी ने पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा नई चुनौतियों से
प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बेहतर प्रशिक्षण के निर्देश दिये
भविष्य की चुनौतियों से निपटने हेतु
विशेष प्रशिक्षण दिये जाने हेतु 112-यू0पी0 ने की नई पहल
प्रदेश के 72 जिलों में 3174 पुलिस कर्मियों को अब तक प्रशिक्षण दिया गया
कोरोना की चुनौतियों सहित कई बिंदु 112-यू0पी0 के नये प्रशिक्षण में शामिल
लखनऊः 05 नवम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा नई चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बेहतर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया है।
इसी कड़ी में 112-यू0पी0 द्वारा नई शुरूआत करते हुए फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिये जाने की शुरूआत की है। भविष्य की चुनौतियांे से निपटने के लिए प्रदेश के 72 जिलों में 3174 पुलिस कर्मियों को अब तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया है कि कोरोना की दुस्वारियों के साथ पुलिस के सामने भी कई चुनौतियां नये रूप में सामने आई हैं। बेहतर पुलिसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मियों को तलाशी तथा गश्त के आधुनिक तरीके बताये जा रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान परिवेश को देखते हुये यदि किसी आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ता है, तो उसके लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी होंगी, यह सब जानकारियां नए प्रशिक्षण का हिस्सा बनायी गयी है।
अपर पुलिस महानिदेशक, 112-यू0पी0 श्री असीम अरूण ने इस संबंध में की गयी कार्यवाही का ब्यौरा देते हुये बताया है कि प्रशिक्षण के दौरान फील्ड में तैनात 112-यू0पी0 के पी0आर0वी0 कर्मियों को मिशन शक्ति, कोविड, तलाशी तथा गश्त और गिरफ्तारी की तकनीकी व जरूरी बल प्रयोग जैसे नई बिन्दुओं की जानकारी दी जा रही है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-