*विद्युत चेकिंग अभियान के दौरान 18 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का हुआ मुकदमा दर्ज*
बिजली उपभोक्ताओं से 1.08 लाख रुपए की हुई वसूली
रोहनिया- मिल्कीचक गांव में सोमवार को विद्युत चोरी रोको अभियान के दौरान बिजली विभाग के अवर अभियंताओ के साथ में लेकर एसडीओ आरएन यादव ने सघन विद्युत चेकिंग किया। जिसके दौरान 18 विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत बिल का भुगतान किए बिना काटी गई लाइन को चलाते हुए पाया गया जिसके खिलाफ धारा 138B के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। और 20 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। और 29 कनेक्शन धारको का मीटर भी लगाया गया। एसडीओ आर एन यादव ने बताया कि कुल 1.08 लाख रुपए की वसूली भी किया गया। और उपभोक्ताओं के शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया।






More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ