विद्यालय की छात्राएं प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ पहुंची थाने, कहा गुरुजी के आतंक से कराएं मुक्त
—————————————
प्रभारी प्रधानाध्यापक मारते हैं गाल पर थप्पड़,पूछते हैं अव्यवहारिक प्रश्न
—————————————-
पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी ,कहा ये कोई अपराध नहीं
—————————————
चंदौली जनपद के शहाबगंज विकासखंड के ईशापुर खुर्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय की लगभग दो दर्जन छात्राएं अपने अभिभावक व अन्य गुरुओं के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने कोतवाली चकिया पहुंचीं ।छात्राओं का कहना था प्रभारी प्रधानाध्यापक सर्वेश त्रिपाठी के द्वारा बात बात पर उनके गाल पर तमाचा लगाया जाता है छुट्टी मांगने पर भी बिना गाल पर तमाचा लगाए छुट्टी नहीं दी जाती ।यहां तक कि त्रिपाठी जी के द्वारा अन्य अध्यापकों के साथ भी गाली गलौज करना आम बात हो गई है।प्रधानाध्यापक के साथ भी मार पीट की घटना को अंजाम दे चुके त्रिपाठी जी को जैसे शासन प्रशासन का कोई भय ही नहीं रह गया है ।एक तरफ जहां माननीय न्यायालय में भी बच्चों की बात को झुठलाया नहीं जाता वहीं चकिया के कोतवाल अश्विनी चतुर्वेदी को बच्चियों की शिकायत पर विश्वास न करना मामले में पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े करता है ।इतनी संख्या में बच्चियों की गवाही को संदेह की दृष्टि से देखना पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बना देता है ।देखना ये है कि पुलिस बच्चियों के साथ न्याय करती है या दोषी को बचाने का कार्य करती है ।वैसे बच्चियों का कहना है कि यदि यहां से हमे न्याय नही मिलता तो हम आगे जाएंगे ।
चंदौली : मदनलाल

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza