April 21, 2026

8 लोगो का आयुष्मान भारत योजना के तहत आपरेशन किया गया ।

Spread the love

आयुष्मान योजना के तहत हुआ 8 लोगो का आपरेशन

वाराणसी। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार “आयुष्मान भारत योजना” के नोडल अधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर गोविंद प्रसाद को बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को एक अनोपचारिक बातचीत के दौरान बताया कि अस्पताल में अब तक आयुष्मान योजना का 430 लोगो का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है । इसमें कुल 10 लोग विभिन्न रोग के ऑपरेशन के लिए आये। जिसमे से 8 लोगो का आयुष्मान भारत योजना के तहत आपरेशन किया जा चुका है। दो लोगो का ओपीडी में इलाज चल रहा हैं। डॉक्टर गोविंद प्रसाद ने बताया कि इस योजना का लाभ उसे मिलेगा जो साल 2011 के जनगड़ना में शामिल है और उसका मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिये।