*गोरखपुर* *गोरखपुर के कैंपियरगंज में फिल्म की शूटिंग के लिए स्थल का निरीक्षण किया। कहा फिल्म सबवे फिल्म शूटिंग के लिए कैंपियरगंज क्षेत्र में अपार सम्भावना है। शिवराज देवल*
फिल्म डायरेक्टर शिवराज देवल जी ने कहा कि गोरखपुर सदर सांसद रविकिशन के द्वारा कैंपियरगंज क्षेत्र में फिल्म शूटिंग के माध्यम से युवाकलाकरो को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास में भोजपुरी फिल्म सबवे के लिए कैंपियरगंज मण्डल अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में फिल्म निर्देशक शिवराज देवल, लाइन प्रोड्यूसर रवि ठाकुर,प्रदीप चौधरी की टीम ने मछली गांव क्षेत्र के बरगदही में शूटिंग स्थल का निरीक्षण किया गया यह प्राकृतिक दृष्टिकोण से क्षेत्र में अपार सम्भावना है।
यहां के स्थानीय उभरते हुए कलाकारों के लिए सांसद के द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए १५ दिन का कार्यक्रम रहेगा। इस फिल्म के सीने स्टार रविकिशन के साथ में शारदा त्रिपाठी, राज सिंह देवेन्द्र आदि पात्र का शानदार अभिनय होगा।
बताते चलें कि गोरखपुर को हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री याेगी आदित्यनाथ जी द्वारा फिल्म सिटी बनाए जाने का आश्वासन दिया गया है।इस दौरान उपस्थित प्रधान प्रतिनिधि बृजेश शुक्ला, कमलेश मद्धेशिया,अश्वनी ,और तमाम लोग अधिक जनसंख्या में थे।
थाना संवाददाता दिलीप कुमार आर्य मण्डल प्रभारी बेचन शर्मा

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-