मुख्यमंत्री ने जनपद ललितपुर में एक ही परिवार के 04 बच्चों की
गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश
लखनऊ: 20 अक्टूबर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद ललितपुर में एक ही परिवार के 04 बच्चों की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
———

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-