*ग्राम पंचायत सदस्यो ने डीपीआरओ को दिया सामूहिक स्तीफा।*
**********************
*हरहुआ विकास खण्ड के सरैया प्रधान पर लगाया मनमानी का आरोप।
*सामूदायिक शौचालय निर्माण को लेकर आक्राेशित है ग्रामीण।
************************
*हरहुआ*। हरहुआ विकास खण्ड के सरैया ग्राम पंचायत में लाखों रूपये से बन रहे सामुदायिक शौचालय के स्थान को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। जिसकों लेकर गुरुवार को डीपीआरओ को 11 में से सात सदस्यों ने सामुहिक स्तिफा सौपते हुए आरोप लगाया कि सामुदायिक शौचालय जहॉ बन रहा है वह गॉव की बस्ती से काफी दूर है। जहॉ कोई भी गॉव का व्यक्ति उपयाेग करने नही जा सकता। सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि जहॉ पर शौचालय बनाया जा रहा है वो खतौनी में स्कूल के नाम से दर्ज है। जो 202 एअर में फैला हुआ है। शौचालय निर्माण के लिए कोई भी बैठक नही की गयी। हम लोगों के फर्जी हस्ताक्षर कर गोल माल किया जा रहा है। सामुहिक स्तिफा देने वालो में वीरेन्द्र कुमार‚ मुन्नी देवी‚ विनोद‚ शिवबली‚ त्रिभुवन नारायण‚ मंजू देवी‚ सुबाष चन्द्र शामिल है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ