मेधावी छात्रों को रघुवंश प्रतिष्ठानम ने किया पुरस्कृत।
चोलापुर। रघुवंश प्रतिष्ठानम देवकुटी नियार द्वारा प्रतिभा सम्मान व निराश्रित संतति सहयोग कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ। जिसमें हाई स्कूल व इंटर मीडिएट के प्रतिभावान छात्रों व निराश्रित संतति को स्मृति चिन्ह व नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व संरक्षक सुरेंद्र सिंह द्वारा प्रतिभावान छात्र चकरा निवासी आकाश सिंह ,पलकहा धरहरा के अनिका व अईलिया निवासी विवेक सिंह को पांच हजार एक सौ रुपया व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा निराश्रित संतति छात्र नियार के प्रियांशु व प्रियंका को छः हजार रुपये सहयोग राशि व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि प्रतिभावान छात्र छत्राओं को कैरियर निर्माण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। वो अपनी क्षमतानुसार मुकाम हासिल कर सके।संस्था सदैव ऐसे प्रतिभा संपन्न लोगों को सहयोग प्रदान करती रहेंगी।संस्था का प्रयास है कि आने वाले समय में अधिकाधिक प्रतिभावान छात्रों को सहयोग प्रदान किया जाय।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख लाल बहादुर सिंह, भाजपा नेता अखंड सिंह,डॉ. अभिमन्यु सिंह ,महामंत्री विनोद कुमार सिंह,अवनींद्र सिंह, राम लोचन सिंह, शिवाजी सिंह, राम कृष्ण सिंह, ललिलेश सिंह, दिनेश सिंह, राजेश प्रताप सिंह, राजेश सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-