नवतेज परिवार के सभी सदस्यों और दर्शकों के लिए आवश्यक सूचना।
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी जिससे कोई भी देश या व्यक्ति अछूता नहीं है, उसके चलते नवतेज टीवी की भी कई गतिविधियों में रुकावट आई थी। इन रुकावटो के बावजूद भी नवतेज टीवी के कई सदस्य डटे रहे नवतेज परिवार का मनोबल बनाए रखा। पर अब यह सभी रुकावटें समाप्त होने जा रही है।
स्वयं नवतेज टीवी के एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी द्वारा मिली सूचना अनुसार, अब आप सभी 15 नवंबर के बाद से एयरटेल और टाटा स्काई पर उसी पुराने चैनल नंबर पर नवतेज टीवी को पुनः देख पाएंगे।
नवतेज टीवी भारत के हर कोने तक अपनी गूंज पहुंचाने को तैयार है। संपूर्ण नवतेज परिवार के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। आशा है कि आप सभी अपना विश्वास और धैर्य इसी तरह बनाए रखेंगे और नवतेज टीवी को अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-