*प्रतापपट्टी में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण*
*सचिव को दी गई चेतावनी*
हरहुआ
स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रतापपट्टी में बन रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी हरहुआ धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने द्वारा किया गया।
मौके पर शौचालय लिंटर स्तर तक निर्मित पाया गया।मौके पर मजदूर काम में लगे थे। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सेक्रेटरी संजय गुप्ता को चेतावनी दी कि कार्य पूर्ण करके जिओ टैग तत्काल कराना सुनिश्चित करें अन्यथा कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
कार्य स्थल पर ही ग्राम प्रधान राकेश सिंह की अगुवाई में एक दर्जन ग्रामीणों ने आवास प्लस की सूची में से गलत ढंग से नाम काटे जाने की शिकायत की। ग्रामीण काफी आक्रोशित थे तथा सेक्रेटरी पर बगैर जाँच किये पात्रों के नाम काट देने का आरोप लगा रहे थे ।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह द्वारा ग्रामीणो को आश्वासन दिया गया कि प्रकरण की जांच करा कर पात्र पाये गये सभी व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आश्वासन पाकर लोग शाँत हुए।
जाँच के दौरान सेक्रेटरी संजय गुप्ता, रोजगार सेवक श्यामसुंदर, बोरिंग टेक्नीशियन प्रदीप पाल समेत बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
🏖🏝



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-