प्रदेश में निर्मित होने वाली विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के कार्यों में
तेजी लाने के निर्देश
गाजियाबाद तथा झाॅसी की विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं होगी शीघ्र क्रियाशील
क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के निर्माण व अन्य आवश्यक
कार्यों की हुई उच्चस्तरीय समीक्षा
अपर मुख्य सचिव, गृह
लखनऊ: 06 अक्टूबर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर पुलिस की विवेचना में वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित साक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं को और अधिक सुदृढ़ कर उनकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही निर्माणाधीन विधिविज्ञान प्रयोगशालाओं को क्रियाशील करने हेतु सभी जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी आज लोक भवन स्थित अपने कार्यालय के सभागार में विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कर रहें थे। उन्होंने निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं को क्रियाशील कराने से सम्बन्धित कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं से सम्बन्धित कार्यों की उनके द्वारा साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी।
बैठक में बताया गया कि गाजियाबाद तथा झाॅसी में बनने वाली विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं को शीघ्र ही क्रियाशील करा दिया जायेगा। साथ ही गोरखपुर में बनने वाली विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भी आगामी 02 माह में क्रियाशील करा दिया जायेगा। प्रदेश में विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं का विस्तार कर उन्हे और अधिक सुदृढ़ एवं साधन सम्पन्न बनाये जाने की दिशा में भी प्रयास तेज किये गये है।
गाजियाबाद, गोरखपुर, कन्नौज, प्रयागराज में ए श्रेणी तथा झाॅसी, अलीगढ़, गोण्डा, बरेली में बी श्रेणी की खुलने वाली क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में अब तक हुये कार्यों की गहन समीक्षा की गयी तथा अवशेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।
इसके अलावा अयोध्या, बांदा, बस्ती, आजमगढ़, मिर्जापुर, व सहारनपुर में खुलने वाली सी श्रेणी की नई क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाआंे को मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार बी श्रेणी में उच्चीकृत किया गया है। इन सभी क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं की शीघ्र स्थापना की दिशा मे चल रहे प्रयासों में अब तक हुई प्रगति की बैठक मे जानकारी ली गयी तथा उनमें और तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, श्री संदीप सालंुके, सचिव, गृह, श्री तरूण गाबा, पुलिस महानिरीक्षक, बजट, श्री नवनीत सिकेरा एवं निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशला, डा0 अर्चना त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।
—–
सम्पर्क-ःसूचनाधिकारी, दिनेश कुमार सिंह

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-