April 20, 2026

रन फार युनिटी कार्यक्रम में हरहुआ विकास खण्ड में ….

Spread the love

वाराणसी : कल दिनांक 31/10/18को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय जी रन फार युनिटी कार्यक्रम में हरहुआ विकास खण्ड मुख्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7बजे करेंगे।जिला मीडिया सहसंयोजक श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि अजगरा विधानसभा में आयोजित इस दौड़ में जो कि हरहुआ विकास खण्ड मुख्यालय से शुरु होकर मुर्दहा बाजार में समाप्त होगी में डॉ. पाण्डेय जी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ साथ चलेंगे।इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दिन में 12 बजे नटिनियादायी में शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संग बैठक एवं संवाद करेंगे तत्पश्चात राज्य सरकार में मंत्री दारासिंह चौहान जी के आजमगढ़ जनपद में उनके निजी आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जायेंगे।