लखनऊ
डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी व एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसएचओ मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है बंद घरों को अपना निशाना बनाने वाले 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का काफी सामान बरामद किया गया है। चोरी के सामान को आपस में बटवारा करने के दौरान मडियाव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कल्लू/ आकाश/ भूपेंद्र कश्यप और प्रमोद कुमार को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है इन लोगों के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत है पुलिस इनके अन्य जिलों में आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है लगातार डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी वाह एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उत्तरी क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-