*महिलाओं पर अपराध के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली*
चोलापुर। बालिकाओं और महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सामाजिक संस्था की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में बच्चीयों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार को दर्शाने की कोशिश की। रैली चोलापुर क्षेत्र के अजगरा से हथियर तक निकाली गई। महिलाओं ने सरकार और प्रशासन से सवाल किया कि आखिर कब तक महिलाओं का शोषण होता रहेगा। पुलिस सुरक्षा होने के बावजूद महिलाएं आज भी छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, बलात्कार और दूसरे अपराधों का शिकार हो रही है। रैली में शामिल महिलाओं ने दूसरी महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। और भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। रैली का आयोजन लोक चेतना समिति के सदस्य प्रवीण कुमार व सहयोगी रुकसाना, सुनीता,आशा, प्रीति, सपना, आकाश,संजय द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-