*बाइक ट्रायल करने गया युवक जालसाजी कर उड़ा ले गया बाइक।*
चोलापुर। थाना क्षेत्र के बेला पहड़िया मार्ग पर गुरुवार की सुबह 10.30 बजे के करीब ऑटो पार्ट्स की दुकान से एक युवक जालसाजी कर बाइक उड़ा ले गया।
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार विश्वकर्मा निवासी कैथोर गाव अपनी मोटर साइकिल होंडा साईन को पहाड़िया बेला मार्ग स्थित आटो पार्ट्स की दुकान पर बेचने के लिए ले आया था। ट्रायल लेने गया युवक बाइक ले भाग गया। भुक्त भोगी अज्ञात के खिलाफ थाने में बाइक चोरी की तहरीर दे दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र दयाशंकर विश्वकर्मा निवासी कैथोर थाना चोलापुर होंडा शाइन यूपी 65 बीजी 4191 को बेचना चाह रहे थे संतोष स्पेयर पार्ट की दुकान पर एक व्यक्ति महीने में करीब चार बार गाड़ी खरीदने के बारे में पूछ रहा था कि कोई गाड़ी है बिकाऊ गाड़ी खरीदने वाला अपना नाम श्रवण विश्वकर्मा बता रहा था गुरुवार की सुबह 9बजे बेला स्थित संतोष स्पेयर पार्ट की दुकान पर राजेश कुमार विश्वकर्मा अपनी बाइक को लेकर आते हैं खरीदने वाला युवक ट्रायल करने के लिए गाड़ी की चाबी मांगता है और ट्रायल करने के लिए कुछ दूर तक बाइक को लेकर जाता है काफी टाइम हो जाने के बाद युवक बाइक लेकर नहीं आता है
काफी समय इंतजार करने के बाद पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 पर दी जाती है मौके पर पहुंची डायल 112 के द्वारा कहा जाता है कि आप थाने पर जाइए और वहां पर तहरीर दीजिए थाने पर पहुंचे पीड़ित के द्वारा तहरीर दे दी जाती है उसके बाद गाड़ी की खोजबीन करने के लिए पीड़ित अपने सहयोगियों को लगा देता है लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी नहीं मिल पाती जिससे कि बेला स्थित क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग सन्य रह जाते हैं और लोगों के द्वारा लगातार चोलापुर थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध के बारे में चर्चा होने लगती हैं
कार्यवाहक थाना प्रभारी ने जताई घटना के बारे में अनभिज्ञता

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-