*हाथरस कांड का NHRC ने लिया संज्ञान , यूपी के मुख्य सचिव और DGP से 4 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी*
दिल्ली ।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हाथरस गैंगरेप-मर्डर केस की घटना पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए घटना की विस्तृत रिपोर्ट 4 सप्ताह में देने को कहा है.
आयोग ने ये रिपोर्ट महाराष्ट्र के एक वकील की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मांगी है ।
महाराष्ट्र के एक वकील आदित्य मिश्रा ने आयोग से की गई शिकायत में मांग की है कि मामले की “जल्द से जल्द सुनवाई शुरू की जाए और अगर इस केस में किसी भी पुलिस अधिकारी की भूमिका पाई जाती है, तो उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल न्याय के सर्वोच्च हित में अंतरिम निलंबन आदेश के साथ आपराधिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए.”
ज्ञात रहे के उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाने के गांव में 14 सितंबर को 19 साल की दलित लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया.रेप के बाद दरिंदों ने पीड़िता की ज़बान काट दी गर्दन की हड्डी तोड़ दी । घटना के 9 दिन बाद लड़की जब होश में आई तो उसने परिवार से इशारों में अपना दर्द बयान किया.
पीड़िता को इलाज के लिए पहले अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालात बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया. लेकिन पीड़िता को बचाया नहीं जा सका और मंगलवार सुबह उस की मौत हो गयी. इसके बाद इस घटना को ले कर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-