June 22, 2026

पुलिसकर्मियों पर अपने ही साथी पुलिसकर्मी की हत्या का आरोप- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ।

 

पुलिसकर्मियों पर अपने ही साथी पुलिसकर्मी की हत्या का आरोप

 

 

बांदा का पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर पहुँचा राजधानी लखनऊ।

 

हत्या को आत्महत्या बता कर मामले को रफा-दफा करने का आरोप।

 

मृतक आशुतोष मिश्रा थाना मुगलसराय जनपद चंदौली में मुंशी के पद पर था तैनात।

 

पीड़ित के भाई का आरोप है कि मेरे भाई की निर्मम हत्या थाना परिसर के अंदर की गई है।

 

पीड़ित का आरोप है हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश वहां के तत्कालीन इंस्पेक्टर व वहां के पुलिसकर्मी कर रहे है।

 

घटना के कुछ दिन पहले थाने में मारपीट हुई थी जिस संबंध में मेरे भाई ने मुझे फोन पर दी थी जानकारी।

 

पीड़ित ने बताया जब हम ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर हत्या किए जाने की सूचना दी मगर वहां से मामला रफा-दफा करने की कोशिश की गई।

 

 

मृतक के शव के पास राइफल व कारतूस मिलने की झूठी बात मनगढ़ रूप से पंचनामा में लिखी गई।

 

पीड़ित का यह भी आरोप है मौका ए वारदात से वहां पर सारे सुबूत मिटा दिए गए हैं।

 

मृतक के पिता ने बताया बिना ड्यूटी के रात 10:00 बजे मुगल सराय थाना से फोन करके चंदौली से बुलाया गया था।

 

 

पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लिए खा रहा दर-दर की ठोकरें।