समूह बनाकर महिलाये स्वयं रोजगार पैदाकर आत्मनिर्भर बनें:-श्रीवास्तव।*
हरहुआ /वाराणसी हरहुआ विकास खण्ड के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद चन्दौली के आई सी आर पी का नौ दिवसीय प्रशिक्षण जिला ग्राम्य विकास संस्थान,परमानन्द पुर वाराणसी में सम्पन्न हुआ। जिसमे विकास खण्ड-चकिया व चन्दौली सदर की 45 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र का समापन वरिष्ठ प्रशिक्षक कमल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने व अपना समूह बना कर कार्य करने व अपने गांव में व अन्य जनपदों में महिलाओं को समूह बना कर आत्मनिर्भर बनने के संदर्भ में कार्य करेंगी। इस अवसर पर वी विवेक नागवंशी, हरिओम दुबे, राजेन्द्र त्रिपाठी, दीपा यादव, प्रियन्का, सुरेश तिवारी उपस्थित रहे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-