*वाराणसी चोलापुर*
*घर के बाहर बरामदे में सो रहे युवक की हत्या से मची सनसनी*
चोलापुर / क्षेत्र के मुर्दहा पुलिस चौकी अंतर्गत आयर बाजार शिवरामपुर मोढ़ पास घर पर बरामदे में सो रहे युवक विनय जायसवाल उम्र लगभग 33 वर्ष का धारदार हथियार से मारकर कर हुई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोलापुर क्षेत्र के मुर्दहा पुलिस चौकी अंतर्गत आयर बाजार में शिवरामपुर मोड़ के पास पान की दुकान चला रहे विनय जयसवाल(बिंदु) पुत्र स्वर्गीय लालजी जयसवाल उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी आयर बाजार की अपनी घर के सामने बने टीन सेट के बरामदे में रात्रि में दुकान बंद करके और खाना खाने के बाद बरामदे में सोने चला गया और रात में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी गई इस घटना की जानकारी जब सुबह विनय का भतीजा प्रियांशु जायसवाल उम्र लगभग 15 वर्ष सुबह लगभग 4:30 बजे अपने घर से बाहर किसी कार्य से निकला तो अपने चाचा को खून से लथपथ खाट पर पड़े हुए देखा और इसकी सूचना तत्काल अपने परिवार वालों को दिया और इसकी सूचना मिलते ही परिवार में सनसनी मच गई और सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और जब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर तत्काल स्थानीय पुलिस पहुंची उसके बाद सी.ओ बड़ागांव नितेश प्रताप सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एम .पी. सिंह कई थानों की फोर्स व डाग स्क्वायड के साथ पहुंचे और घटनास्थल का स्थानीय निरीक्षण किए और तत्काल कई लोगों को हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा भी पूछताछ की जा रही है और बॉडी को स्थानी पुलिस के द्वारा कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही हेतु शहर भेजा गया।
घरवालों के अनुसार मृतक पांच भाई दो बहन में चौथे नंबर पर था और वह युवक अनेक प्रकार के नशे का आदि भी था जिसकी वजह से उसकी शादी भी नहीं हुई थी और परिवार के सभी भाई बहन की शादी हो चुकी है और वह हमेशा घर के बाहर बने टीन सेट के बरामदे में ही सोता था जहां पर युवक की हत्या हुई और परिवार वालों ने किसी भी प्रकार के किसी से आपसी रंजिश व अदावत से इनकार किया गया।



More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol