*तालाब में नहाते समय 18 वर्षीय हाई स्कूल का छात्र की डूबने से हुई मौत*
गांव में छाया मातम, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
रोहनिया- भास्करा तालाब में बृहस्पतिवार को अपराहन लगभग 4 बजे धन्नीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय शुभम यादव नामक युवक का तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव निवासी कैलाश यादव के चार पुत्रों में से दूसरे नंबर का शुभम यादव लगभग 18 वर्षीय हाई स्कूल के छात्र का भास्करा तालाब पर नहाते समय तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गयी। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने रोहनिया थाने पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया पुलिस ने मृतक शुभम यादव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना के बारे में जानकारी होने पर धनीपुर गांव के यादव बस्ती में मातम फैल गया। और मृतक शुभम यादव के एक बहन तथा तीन भाइयों के साथ साथ माता-पिता व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-