बड़ागॉव वाराणसी २८ अक्टुबर — बड़ागॉव थानाक्षेत्र के स्थानीय ग्राम सभा अंतर्गत कोईरीपुर मौजा निवासी प्रापर्टी डीलर नंदलाल पाल व्यापार के सिलसिले में २५ अक्टुबर को दोपहर में घर से निकला और आजतक लौटकर नही आया काफी खोजबीन के बाद उसकी पत्नी निशा पाल ने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुये २६ अक्टुबर को कतिपय लोगों द्वारा पति के अपहरण करने का तहरीर स्थानीय थाने पर दिया लेकिन आजतक उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की गई जिससे परिजनों में भय और आक्रोश व्याप्त है ।जानकारी के अनुसार प्रापर्टी डीलर २५ अक्टुबर को दोपहर में अपनी पत्नी से बकाया पैसा वसुलने की बात कहकर घर से निकला था और काफी देर रात तक वापस न लौटने तथा पति का मोबाईल स्वीच आफ होने पर पत्नी रात में ही परिजनों के साथ पति को खोजने लगी । इसी बीच रात में किसी समय अञात लोग प्रापर्टी डीलर का बाईक और हेलमेट घर के बाहर छोड़कर गायब हो गये । पति का लोकेशन सुबह तक न मिलने पर पत्नी ने अपहरण किये जाने की लिखित सुचना २६ अक्टुबर को सुबह स्थानीय थाने पर दिया इसके बाद भी पुलिस मामले में शिथिलता बरतती रही । इस बात की जानकारी होने पर क्षेत्र के तमाम नेताओं ने मामले की गंभीरता को संञान में लेते हुये स्थानीय थाने पर पुलिस कार्यवाही के लिये दबाव बनाये हुये हैं लेकिन समाचार दिये जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था वहीं पिड़ित महिला नीशा पाल का आरोप है की पति के साथ मिलकर प्रापर्टी का व्यापार करने वाले लोग ही घटना वाले दिन मोबाईल फोन से बकाया पैसा देने के लिये मेरे पति को बुलाया था मुझे आशंका है की उन्हीं लोगों ने मेरे पति का अपहरण कर लिया है यदि शीघ्र कार्यवाही नही किया गया तो मेरे पति के साथ अनहोनी की घटना हो सकती है ।
रिपोर्टर- सतीश कुमार

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max