November 6, 2026

वाराणसी पुलिस न्यूज

Spread the love

प्रेस नोट
दिनांक 27/28.10.18 की रात्रि में प्र0नि0 लंका श्री भारत भूषण तिवारी मय हमराह बल के नगवा रविदास पार्क के पास गश्त में मामूर थे कि जरिय मुखबीर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 1130/18 धारा 457/380 भा.द.वि. से संबंधित अभियुक्त चोरी की माल के साथ कहीं भागने की फिराक में है, मुखबीर की सूचना पर विश्वास करते हुए प्रभारी निरीक्षक मय हमराह के ट्रामा सेन्टर से छित्तुपुर जाने वाले मोड़ के पास पहुँचकर मुखबीर खास की मदद से छित्तुपुर से आ रहे दो व्यक्तियों को चेक किया तो उनके पास से कुल 9,19,000 रूपये बरामद हुए, जिसके बारे में पूछने पर अपनी गलती की मांफी मांगते हुये बताये कि सर यह वही पैसा है जो हम लोगों ने मिलकर दिनांक 22.10.18 की रात्रि को नरेन्द्रा गेस्ट हाउस से चुरायें थे। दोनों अभियुक्तगण को धारा 457/380/411 भा.द.वि. का बोध कराते हुए समय करीब 3.28 बजे हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
 रविश राय पुत्र रमेश चन्द्र राय निवासी ग्राम सोहाब थाना नरही जिला बलिया, उ0प्र0।
 निशांत राय पुत्र कमलेश राय निवासी ग्राम मोरथ थाना कुधनी जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार ।
*बरामदगी का बरामदगी-*
 बरामद -9,19,000/- रूपये ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
 प्र0नि0 भारत भूषण तिवारी, उ0नि0 श्री घनश्याम शुक्ला, उ0नि0 श्री ईश्वर दयाल दूबे, का0 मुकेश चौहान, हे0का0 अतुल सिंह, का0 विनायक त्रिपाठी
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी।